UNION BANK OF INDIA SO RECRUITMENT 2026.
UNION BANK OF INDIA SO RECRUITMENT 2026 में भर्ती के तहत जनरल बैंकिंग, स्पेशलिस्ट ऑफिसर के 395 पदों की घोषणा की है । इस भर्ती के लिए 21 जुलाई से आवेदन कर सकते हैं सैलरी शानदार मिलने वाली है । 47 लाख रुपए तक रहेगी, तो फिर आवेदन जल्दी से जल्दी करें।
UNION BANK OF INDIA SO RECRUITMENT 2026.
● सार.
यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया ने फिर से एक बार अभ्यर्थियों के लिए 395 अधिकारी पदों पर भरती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की तारीख 21 जुलाई से 10 अगस्त तक रहेगी। चयनित अभ्यर्थियों को पद के अनुसार सालाना लगभग 21 लाख से 47 लाख रुपए तक की सीटीसी मिलेंगी।
● विस्तार.
UNION BANK OF INDIA SO RECRUITMENT 2026.
बैंक में अधिकारी बनने की जो तैयारी कर रहे हैं ,उन उम्मीदवार के लिए अच्छी खबर है। वह खबर यह है कि, यूनियन बैंक आफ इंडिया में वित्त वर्ष 2026-27 कें भर्ती की तहत कुल 395 पदों भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है।
इस भर्ती में सामान्य बैंकिंग (जनरल बैंकिंग), और विभिन्न विशेषज्ञ (स्पेशलिस्ट) पदों के लिए की जाएगी । जो भी उम्मीदवार इस भर्ती के लिए इच्छुक है । वह उम्मीदवार 21 जुलाई 2026 से बैंक की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है।
● आवेदन की महत्वपूर्ण तिथियां
● किन-किन पदों पर भर्ती होगी?
UNION BANK OF INDIA SO RECRUITMENT 2026 की तहत कुल 395 रिक्तियां भरी जाएगी और पांच अलग-अलग आधिकारिक स्तरों के लिए की जाएगी । रिक्तियां विवरण इस प्रकार है।
इसके अलावा जो भी चयनित उम्मीदवार रहेंगे, उनके लिए महंगाई भत्ता (डीए) विशेष भत्ता, आवास सुविधा या लीज किराया, मेडिकल सुविधा, आकाश सुविधा(LFC) और बैंक के अन्य भर्ती का लाभ भी मिलेगा।
● कौन कर सकता है आवेदन?
आवेदन करने वाला उम्मीदवार भारत का नागरिक होना चाहिए। इसके अलावा नेपाल या भूटान के नागरिक 1 जनवरी 1962 से पहले भारत आए, तिब्बती शरणार्थी तथा सरकार के नियमों के अनुसार कुछ अन्य भारतीय मूल के पात्र अभ्याथि भी आवेदन कर सकते है।
● उम्मीदवार की एक शैक्षणिक योग्यता क्या होनी चाहिए?
UNION BANK OF INDIA SO RECRUITMENT 2026 के तहत उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से नियमित यानी फुल टाइम डिग्री होनी चाहिए।
● जनरल बैंकिंग पद: किसी भी विषय में स्नातक डिग्री के साथ संबंधित बैंकिंग अनुभव आवश्यक है। अनुभव की अवधि पद के अनुसार लगभग 2 वर्ष से 12 वर्ष या उससे अधिक हो सकती ह
● स्पेशलिस्ट पद: विभिन्न क्षेत्रों के अनुसार अलग-अलग योग्यताएं निर्धारित की गई हैं
- आईटी पद: बीई, बीटेक, एमसीए या एमटेक (कंप्यूटर साइंस, आईटी या इलेक्ट्रॉनिक्स)
- चार्टर्ड अकाउंटेंट: आईसीएआई से सीए
- लॉ ऑफिसर: एलएलबी
- फॉरेक्स और रिस्क मैनेजमेंट: एमबीए (फाइनेंस), सीए या संबंधित विशेषज्ञता
● उम्मीदवार की आयु सीमा क्या होनी चाहिए?
उम्मीदवार की आयु सीमा इस भर्ती के अलग-अलग पदों के लिए अधिकतम अलग-अलग निर्धारित की गई है । उम्मीदवार को आयु की गणना 1 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी।
- डिप्टी जनरल मैनेजर (स्केल-6): अधिकतम 50 वर्ष
- असिस्टेंट जनरल मैनेजर (स्केल-5): अधिकतम 45 वर्ष
- चीफ मैनेजर (स्केल-4): अधिकतम 40 या 42 वर्ष (पद के अनुसार)
- सीनियर मैनेजर (स्केल-3): सामान्यतः 25 से 35 या 38 वर्ष
- मैनेजर (स्केल-2): सामान्यतः 22 से 30 या 35 वर्ष
● आरक्षित वर्ग को आयु में छूट.
- एससी/एसटी: 5 वर्ष
- ओबीसी (नॉन-क्रीमी लेयर): 3 वर्ष
- दिव्यांग (PwBD): 10 वर्ष
- पूर्व सैनिक: 5 वर्ष
- 1984 दंगा प्रभावित व्यक्ति: 5 वर्ष
● इस भर्ती का चयन कैसा होगा?
इस भर्ती प्रक्रिया में प्रत्येक स्केल मे प्राप्त आवेदन की संख्या के आधार पर तय की जाएगी।
स्केल-I, II और III
- ऑनलाइन परीक्षा
- समूह चर्चा (यदि लागू हो)
- व्यक्तिगत साक्षात्कार
स्केल-IV, V और VI
- समूह चर्चा या अन्य मूल्यांकन
- व्यक्तिगत साक्षात्कार
इस भर्ती में व्यक्तिगत साक्षात्कार 100 अंकों अंकों की होगी। इसमें सामान्य और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए न्यूनतम 50 अंक लाना आवश्यक है। और आरक्षित वर्ग के लिए 45 अंक लाना आवश्यक होगा ।
● इस भर्ती में मेडिकल फिटनेस और बायोमेट्रिक जांच कैसे होगी?
UNION BANK OF INDIA SO RECRUITMENT 2026.
इस भर्ती मे उम्मीदवार को अंतिम नियुक्ति से पहले बैंक द्वारा अधिकृत डॉक्टर, मेडिकल सेंटर से चिकित्सकिय रूप से फिट घोषित होने अनिवार्य होगा। भर्ती प्रक्रिया के दौरान पहचान सत्यापन के लिए बैंक बायोमेट्रिक जांच जैसे अंगुठे का निशान और आइरिस स्कैन भी कर सकते हैं ।
● इस नियुक्ति से जुड़े महत्वपूर्ण शर्तें क्या होगी?
UNION BANK OF INDIA SO RECRUITMENT 2026.
इस भर्ती में चयनित उम्मीदवार की परिवक्षा अवधि (प्रोबेशन )2 वर्ष की होगी। इसके अलावा चयनित उम्मीदवार को बैंक के साथ कम से कम 3 वर्ष तक सेवा देनी होगी। यदि वे निर्धारित समय से पहले ही नौकरी छोड़ते हैं , तो सेवा बांड के तहत जुर्माना देना होगा।
- जनरल बैंकिंग पदों के लिए बांड राशि: 2 लाख रुपये (कर अतिरिक्त)
- स्पेशलिस्ट पदों के लिए बांड राशि: 2.5 लाख रुपये (कर अतिरिक्त)
इस भर्ती में चयनित अधिकारियों की नियुक्ति बैंक की आवश्यकता के अनुसार देश में किसी भी शाखा, कार्यालय में की जा सकती है।
● आवेदन शुल्क क्या होगा?
इस भर्ती में जो भी उम्मीदवार इच्छुक है उन्हें ऑनलाइन भुगतान से जुड़े बैंक शुल्क स्वयं को भरने पड़ेंगे।
● अंतिम प्रश्न इस भर्ती का यह है कि, उम्मीदवार आवेदन कैसे करें?
UNION BANK OF INDIA SO RECRUITMENT 2026 मे इस भर्ती ने उम्मीदवार को केवल ऑनलाइन माध्यम से ही आवेदन कर करने की मांग की है।
- यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- Recruitment सेक्शन में जाएं।
- Union Bank Recruitment Project 2026-27 लिंक पर क्लिक करें।
- Apply Online विकल्प चुनें।
- नया पंजीकरण करें और आवश्यक विवरण भरें।
- पासपोर्ट आकार का रंगीन फोटो, हस्ताक्षर, बाएं हाथ के अंगूठे का निशान और अंग्रेजी में हस्तलिखित घोषणा अपलोड करें।
- आवेदन पत्र की जांच करने के बाद शुल्क जमा करें और फॉर्म सबमिट करें।
** CONCLUSION **
आज के इस आर्टिकल में फिर से एक बार अभ्यर्थियों के लिए। UNION BANK OF INDIA SO RECRUITMENT 2026 मे भर्ती निकाली है। जो उम्मीदवार बैंक में काम करने इच्छुक है, वह। इस भर्ती के लिए तैयारी करें । अपने जीवन में सफलता पाने के लिए हमें परिश्रम करना पड़ता है । तभी हमे उसका अच्छा फल हमें मिलता है। हम एक ना एक दिन अपने जीवन में कामयाबी , सफलता पा लेते हैं। और जब हम सफल हो जाते हैं तो हमारे परिवार के लोग भी बहुत खुश होते हैं ।
** समाप्त **
