COLLEGE EXPERIENCE

COLLEGE EXPERIENCE 

ऑनलाइन पढ़ाई से मिल सकता है बहुत सारा ज्ञान ,लेकिन खुद को आजमाने के लिए कॉलेज जाना बहुत जरूरी है।

सार

कॉलेज एक ऐसी जगह है , जहां किताबी ज्ञान से परे आत्मनिर्भरता, समय प्रबंधन ,टाइम मैनेजमेंट और जीवन भर चलने वाली दोस्ती की नीब पड़ती है। 

 कॉलेज का अनुभव केवल पढाई नहीं बल्कि संपूर्ण व्यक्तित्व विकास, नेटवर्किंग और वास्तविक दुनिया की चुनौतियों का सामना करने की यात्रा है।

COLLEGE  EXPERIENCE .

आज इंटरनेट की वजह से हम बहुत सारा ज्ञान हासिल कर सकते हैं। यूट्यूब और एआई टूल्स जैसे ,चाटजीपीटी से किसी भी विषय की जानकारी जल्दी मिल जाती है। 

लेकिन--‐ लेकिन---- कॉलेज की अहमियत जानकारी देने में नहीं है, कॉलेज ऐसा माहौल देता है, जहां छात्र नए लोगों में लोगों से जुड़ते हैं। प्रोजेक्ट ,प्रेजेंटेशन के माध्यम से लगातार अभ्यास करते हैं। इस प्रक्रिया ने उन्हें सहयोग और समस्या ,समाधान जैसी सॉफ्ट  स्किल विकसित होती है।

इसलिए ऑनलाइन माध्यम ध्यान देता है, लेकिन  कॉलेज व्यवहारिक कौशल्या का समग्र विकास  करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। 

कॉलेज जीवन से ही बेहतर तरीके से सीखी जा सकती है। कॉलेज केवल डिग्री नहीं देता, बल्कि जीवन के लिए तैयार भी करता है।

व्यक्तित्व निर्माण में सहायक

जब कोई छात्र अपने घर से दूर रहता है ,तो उसे रोज के काम खुद ही करने पड़ते हैं ।दोस्तों इसे वह जिम्मेदारी उठाने के लायक बनता है। इसमें रोज-रोज जो भी छोटी-बड़ी समस्या आती है तो उसे सामना करना भी सीखता है। समय का सदुपयोग करना भी सीख जाता है।

छात्र अपने जीवन मे  धीरे-धीरे आत्मनिर्भर  तथा आत्मविश्वासी बन जाता है। यही अनुभव उसके लिए स्वतंत्र विकास और व्यक्तित्व के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है ।

नेटवर्किंग बढ़ाने का मौका

कॉलेज में छात्र जब आमने-सामने बैठकर एक साथ पढ़ते है। काम करते हैं ,तो उन्हें ग्रुप प्रोजेक्ट ,चर्चा करना, प्रेजेंटेशन और अन्य गतिविधियों में मिलकर काम करना पड़ता है। इस दौरान में दूसरों की बातें सुनना ,अपने विचार स्पष्ट रूप से रखना ,मतभेदों को समझदारी से उलझना, समस्याओं का मिलकर समाधान निकालना और टीम के साथ सहयोग से कार्य करना सीखता हैं।

इसी तरह उनके संवाद, कौशल्या ,सहयोग और समस्या, समाधान जैसी सॉफ्ट स्किल्स विकसित होती है

व्यवहारिक ज्ञान है जरूरी.

आज हमें कोई भी जानकारी प्राप्त करनी हो तो  एआई और इंटरनेट की मदद से आसानी से और सहज तरीकों से मिल जाती है। लेकिन सिर्फ जानकारी प्राप्त करना ही काफी नहीं होता ,कॉलेज हमें उस जानकारी को वास्तविक जीवन में कैसे लागू करता है  यह सीखने का मौका देता है। उसी ज्ञान को व्यवहारिक जीवन में इस्तेमाल करना सिखाता है।

इस तरह कॉलेज हमें सिर्फ 'क्या है 'यही 'बल्कि ''कैसे इस्तेमाल करें' यही भी सीखता है। जिससे समझ और अनुभव दोनों गहरी हो जाते हैं।

● कॉलेज ज्ञान को वास्तविक जीवन में कैसे लागू करें यह  सीखता है।

● प्रोजेक्ट लॅबवर्क ,ग्रुप डिस्कशन, प्रेजेंटेशन से वास्तविक अनुभव मिलता है।

● घर से दूर रहकर पढ़ाई करने से आत्मनिर्भरता, समय प्रबंधन और आत्मविश्वास बढ़ता है।

पढ़ाई और अनुशासन.

जब छात्र पारंपरिक कॉलेज के आमने-सामने वाले माहौल में पढ़ते हैं। तो वहां पढ़ाई के दौरान कम ध्यान भटकने वाली चीज होती है। घर या ऑनलाइन पढ़ाई के दौरान कम ध्यान भटकने वाली चीज होती है 

 घर या ऑनलाइन पढ़ाई में अक्सर मोबाइल  सोशल मीडिया और दूसरे डिजिटल डिस्ट्रक्शन से फोकस दूर दूर जाता है। लेकिन कॉलेज में एक निश्चित अनुशासन के कारण छात्र पढ़ाई में लगातार जुड़े रहते हैं। इससे कोई भी कोर्स सही समय पर पूरा करते हैं ।उसे अच्छी तरह समझते हैं और अच्छा अंक प्राप्त करते हैं।

                               "समाप्त"

                      " CONCLUSION "

आज के इस आर्टिकल में कॉलेज ,छात्र के जीवन में कितना महत्वपूर्ण विषय है ,यह  हमें पता चल जाता है। कॉलेज केवल डिग्री देने का माध्यम नहीं है बल्कि वास्तविक जीवन में चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार भी करता है। इसलिए हमें कॉलेज जाना जरूरी है । हम आज जो भी बने हैं परिपूर्ण, उसमें हमारे कॉलेज की दुनिया का बहुत बड़ा हाथ है। इसीलिए कहती हूं कि ऑनलाइन शिक्षा प्राप्त करने से ,कॉलेज जाकर पढ़ाई करना बहुत ज्यादा अच्छा है।

 मेरा यह आर्टिकल अगर आपको थोड़ा सा भी अच्छा लगा हो तो प्लीज थोड़ा सा लाइक ,शेयर एंड सब्सक्राइब कर देना  कुछ गलत हुआ हो तो कमेंट्स कर दीजिएगा ।

                              " Thanks "

                         

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने