POWER SKILLS

POWER SKILLlS; सिर्फ टैलेंट ही नहीं यह पावर स्किल्स और सोच भी बनाते हैं आपको काम में पेशेवर ,Emotional Intelligence; आपको तकनीकी ज्ञान या टैलेंट ही पेशेवर सफलता के गारंटी नहीं है।भावनात्मक समझ, नैतिक सोच और लोगों के साथ काम करने की क्षमता जैसी ,Power Skills आपको आज के समय में किसी भी करियर में सफलता मिलने के लिए बहुत जरूरी है। यह जो स्किल है वह आपको बेहतर कामयाबी देता है,यह नहीं बल्कि टीम में आपके नेतृत्व और प्रभाव करने की क्षमता भी बढाता है। टीमवर्क स्किल्स; आज के समय में सफल लीडर बनने के लिए ज्ञान या पैसा ही काफी नहीं है। तो आपको जरूरी है,आप लोगों और काम के बीच सही संतुलन स्थापित करें इसके लिए भावनात्मक समझ नैतिक सोच और लोगों के साथ बेहतर तरीकों से काम करने के क्षमता भी बहुत जरूरी है। इसी को Power Skills या Soft Skills कहा जाता है। जो आपके करियर और नेतृत्व में आगे बढ़ाने में मदद करती है । Power Skills को समझे ; पावर स्किल मे सबसे खास बात यह है कि,यह किसी एक कामयाब क्षेत्र तक सीमित नहीं होती बल्कि हर नौकरी में प्रोजेक्ट और इंडस्ट्री में समान रूप से उपयोगी पड़ती है । कार्नॅगी फाउंडेशन की 1918 की एक प्रसिद्ध रिपोर्ट में यह बताया है कि किसी पेशेवर की सफलता में ज्यादा योगदान उसके व्यक्तित्व और संवाद कौशल्य का होता है। इसी कारण आज के नियोक्ता ऐसे पेशेवर को ज्यादा महत्व देते हैं जिसके पास मजबूत पावर स्किल हो क्योंकि यही कौशल्य, संगठन की प्रगति और बेहतर प्रदर्शन में आहम भूमिका निभाते हैं। बदलाव के बाद खुद को ढाले; सबसे अहम स्किल कौन सी है तो वह है अनुकूलनशीलता इसका मतलब केवल बदलाव को स्वीकार करना नहीं बल्कि बदलती परिस्थितियों के अनुसार तेजी से सही सोच विकसित करना है निर्णय लेना और काम करना है। आज के युवाओं के लिए यह स्किल बहुत जरूरी है क्योंकि हर संगठन को नई चुनौतियां,बाजार के बदलाव और तकनीकी परिवर्तनों को सामना करना पड़ता है और जिसमें अनुकूलनशीलता होती है वह पेशेवर बदलाव के अनुसार बदलते रहते हैं। और AI जैसी नई तकनीक के साथ खुद को आसानी से ढाल लेते हैं। बेहतर टिंमवर्क कुंजी; अनुकूलनशीलता जैसी सहानुभूति यह भी एक बेहद महत्वपूर्ण पावर स्केल है। जो किसी भी पेशेवर को एक बेहतर इंसान बनाती है। इसका अर्थ यह है कि दूसरों की भावनाओं उनके नजरियों और जरुरतो को समझना महसूस करना और उनका सम्मान करना,ऐसे पेशेवर के केवल लक्ष्य या आंकड़ों या नतीजो के आधार पर निर्णय नहीं लेते हैं। बल्कि वे अपने टीम के लोगों की भावनाओं को परिस्थितियों और जमीनी हकीकत को भी ध्यान में रखते हैं। वे सुनते हैं समझते हैं और उसी के अनुसार व्यवहार भी करते हैं सहानुभूति का यही गुण टीम में भरोसा पैदा करता है। रिश्तो में मजबूती बनाता है और सकारात्मक वातावरण भी बनाता है।
समान अवसर और सम्मान; समावेशिका एक अहम पावर स्किल्स है। इसका अर्थ यह होता है कि हर व्यक्ति को महत्व देना, उसकी बात सुनना और विविधता के साथ मिलकर काम करना। जब आप खुली मन से बातचीत करते हैं तो आपकी टीम में नए विचारों को जगह मिलती है और बेहतर फैसले लिए जाने जाते हैं । समाप्त

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने